मिस्र में भीषण हादसा, मिनीबस के नहर में गिरने से 22 की मौत

दुनिया

मिस्र
मिस्र के उत्तरी दकाहलिया प्रांत में शनिवार को एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें एक मिनीबस के नहर में गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई। वहीं भीषण हादसे में 7 लोग घायल हैं। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मिनीबस आगा शहर में अल तौफीकी नहर में एक हाइवे पर टकरा गई थी। मंत्रालय ने कहा कि घटनास्थल पर कुल 18 एंबुलेंस भेजी गईं। घायलों को प्रांत के दो अस्पतालों में ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
 
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जहां स्थानीय लोगों को नहर के अंदर से शवों को निकालते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की है। द नेशनल न्यूज के मुताबिक, बस में 46 यात्री सवार थे, जिसमें छात्रों का एक समूह भी शामिल था।

घायल होने वालों में छह महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना में मृतक के परिवार वालों को 100,000 मिस्र पाउंड का भुगतान किया जाएगा, जबकि अन्य पीड़ितों के परिवारों को 25,000 पाउंड देना होगा। घायलों को 5,000 पाउंड मिलेंगे। मंत्रालय ने कहा कि पीड़ितों के परिवारों और घायलों को सरकार के "तकफुल व करामा" कल्याण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा जिसमें लोगों को आर्थिक मदद और नौकरी दी जाती है।

मिस्र में सड़क हादसा अब आम हो गई हैं क्योंकि हर साल यहां एक्सीडेंट में हजारों लोग मारे जाते हैं। द नेशनल न्यूज के मुताबिक , मिस्र एक ऐसा देश जहां 103 मिलियन लोग रहते हैं और जिसका परिवहन सुरक्षा रिकॉर्ड खराब है, मुख्य रूप से तेज गति, खराब सड़कों और यातायात कानूनों के खराब प्रवर्तन के कारण ये हादसे हो रहे हैं।

पिछले महीने मिस्र के नील डेल्टा में एक मिनी बस और लॉरी की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई थी और नौ घायल हो गए थे। मरने वालों में एक पूरा परिवार और तीन बहनें शामिल थीं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry