राष्ट्रपति मुर्मू जनजातीय गौरव दिवस पर शहडोल आयेंगी : मुख्यमंत्री चौहान

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद भार संभालने के बाद पहली बार 15 नवम्बर को एमपी आएंगे। वे राज्य सरकार द्वारा इस दिन शहडोल में आयोजित किए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के न्यौते पर राष्ट्रपति ने एमपी आने को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब शहडोल में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के जरिये इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आज उनकी महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बात हुई। इस दौरान उन्होंंने महामहिम राष्ट्रपति को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। सीएम चौहान ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश का निमंत्रण महामहिम राष्ट्रपति ने स्वीकार किया है। राष्ट्रपति मुर्मू का मध्यप्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। राष्ट्रपति 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल आएंगी।

 इस दौरान संपूर्ण मध्यप्रदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उद्बोधन सुनेगा। मध्यप्रदेश की धरती पर महामहिम राष्ट्रपति का स्वागत है। गौरतलब है कि 15 नवंबर को प्रदेश सरकार बड़े स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने जा रही है। इस दिन प्रदेश सरकार पेसा एक्ट लागू करने समेत आदिवासियों के लिए कई अहम योजाओं का ऐलान कर सकती है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry