रोटरी द्वारा नि:शुल्क कृत्रिम हाथ-पैर प्रत्यारोपण शिविर 16 से 20 तक

छत्तीसगढ़ रायपुर

जगदलपुर
रोटरी क्लब आफ जगदलपुर द्वारा कृत्रिम हाथ एवं कृत्रिम पैर का नि:शुल्क प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 16 से 20 नवंबर तक जगदलपुर स्थित रोटरी क्लब में करने जा रही है। इसके माध्यम से जिन व्यक्तियों के पैर-हाथ किसी वजह से कट गए हैं, उन्हें कृत्रिम हाथ एवं पैर बनाकर देगी।
यह अमेरिका से बने हाथ इतने कारगर हैं कि जिसके माध्यम से जिन व्यक्तियों के हाथ कट गए हैं, वह कलम पकड़ सकेंगे, पीने के लिए प्याला पकड़ सकेंगे, खाने केलिए चम्मच, कम्प्यूटर चला सकेंगे यहां तक की ड्राइव भी कर सकेंगे। साथ ही साथ जिन व्यक्तियों के पैर खराब हो गए हैं उन्हें पैर के माध्यम से वे बगैर बैसाखी के जरिए चल सकेंगे और उसी के माध्यम से अनेक कार्य जैसे साइकिल चलाना घुटने मोडना, खेलकूद करना दौडना, सीढ़ी चढना जैसे कार्य पैर के माध्यम से कर सकेंगे। इस शिविर का फायदा लेने के लिए हितग्राही को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, इसका नंबर 7772981777 भी जारी किया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry