शर्मसार:राजधानी में 78 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म ,आरोपी युवक गिरफ्तार

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
 राजधानी भोपाल से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 78 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म किया गया है। बुजुर्ग ने एक 37 वर्ष के व्यक्ति पर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई थी, और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही पुलिस को शिकायत की गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम राजू बताया गया है।

महिला ने बताया कि उसके तीन बेटे है। जिसमें 2 खंडवा में रहते है। छोटा बेटा खंडवा से उसे लेकर भोपाल आया था, लेकिन कुछ साल पहले उसकी मौत हो गई। जिसके बाद से महिला मंदिर के पास ही झुग्गी बनाकर रह रही है। महिला ने बताया कि वह आरोपी को अपना बेटे समान मानती थी।

दरअसल इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि 78 वर्षीय महिला हनुमान मंदिर के पास झुग्गी बनाकर रहती है। और आरोपी भी मंदिर के पास ही बैठकर भीख मांगता था। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि 26 अक्टूबर की रात वह झुग्गी में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी झुग्गी में घुस आया और दुष्कर्म किया।

जिसके बाद पीड़ित बुजुर्ग महिला फुटपाथ पर जाकर बैठ गई। लोगों ने शरीर पर जब चोट के निशान देखे तो अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने डर की वजह से घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। लेकिन अस्पताल से ठीक होकर वापस आने के बाद आरोपी फिर परेशान करने लगा।

बताया जा रहा है कि एक एनजीओ की मदद से आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर कराई। और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मंदिर के पास बैठने से उसकी बुजुर्ग महिला से पहचान थी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry