कमलनाथ ने गांधी चौपाल में गाये भजन, रघुपति राघव राजा राम के नाद से गूंजा शिकारपुर

मध्य प्रदेश राज्य

छिंदवाड़ा
शिकारपुर गांव में गांधी चौपाल के कार्यक्रम में कमलनाथ ने कहा कि भारत एक मात्र देश है जहां पर हजारों तरह की विविधताएं हैं इसलिए भारत के अलावा और कहीं भी देश जोड़ो यात्रा नहीं निकाली जा सकती। आज देश में 40 साल बाद फिर से भाषा के झगड़े पैदा किए जा रहे हैं, फिर से खालिस्तान के नारे लगाए जाने लगे हैं।इसलिए आज भारत को जोड़ने की आवश्यकता है।राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा हमारी विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने सबको साथ लेकर चलने की यात्रा है। राहुल गांधी देश की इन विशेषताओं के प्रतीक बन गए हैं। वे भारत की जनता की आकांक्षा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो एक होकर रहना चाहती है। वह जानती है एकता में ही शक्ति है।

कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने प्रदेश की पहचान बनाने वाली सरकार बनाई थी निवेश का वातावरण बनाया किंतु उस सरकार को अनैतिक प्रलोभनों से गिरा दिया.गया। वोट की सरकार नोट से गिराई गई ।जनमत को धनबल से परास्त किया गया। हमारी सरकार ने जनकल्याण के सैकड़ों कार्य किए और विकास का रोड मैप तैयार किया। गांधी चौपाल भारत की संस्कृति को जोड़ने की चौपाल है।आजादी के इतिहास को बचाने की चौपाल है।संविधान की रक्षा करने की चौपाल है।उन्होने कहा कि संविधान की रक्षा करने से ही देश बचेगा।

इस अवसर पर गांधी चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिस क्षेत्र में संत लोग डेरा करते हैं वह क्षेत्र तीर्थ बन जाता है ।कमलनाथ जी सेवा, सौहार्द, दया और करुणा से भरे हुए ऐसे संत हैं जिनके डेरा करने से छिंदवाड़ा एक धाम बन गया है ।पूरे प्रदेश में और देश में छिंदवाड़ा के विकास की नजीर दी जाती है कमलनाथ जी को विकास की गंगा का भागीरथ कहा जाता है। कार्यक्रम में सांसद नकुल नाथ,पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना,काग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे,महापौर विक्रम अहाके,पूर्व अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी,सह प्रभारी प्रशांत मिश्रा,जितेन्द्र मिश्रा शेखर चौधरी,नरेश सराफ,सुश्री नेहा सिंह ,शुभम गुप्ता,रवींद्र भदौरिया सहित हजारों ग्राम वासियों ने भाग लिया ।कार्यक्रम में का संचालन आनंद वक्षी ने किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry