पड्डक्का स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

मध्य प्रदेश राज्य

अमरपाटन
मैहर मार्ग स्थित पड्डक्का मे युवा समाजसेवियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर  माल्यार्पण किया गया। साथ लगाए गए जयकारा अभिषेक निगम अमरपाटन ने बताया कि अंग्रेजों के शोषण के खिलाफ आंदोलन करने वाले बिरसा मुंडा अपनी शहादत के बाद भगवान का दर्जा प्राप्त किए।

आदिवासी समाज के लोग उन्हें भगवान की तरह पूजा करते हैं। उनका नारा था- रानी का राज खत्म करो, हमारा साम्राज्य स्थापित करो। वह मुंडा आदिवासी समाज से आते थे। झारखंड में उन्हें लोग धरती आबा के नाम से पुकारते हैं। झारखंड अगल राज्य की स्थापना के बाद वह झारखंड के ब्रांड बन गए। हर जगह यहां बिरसा मुंडा के नाम पर धरोहर देख सकते हैं। उनकी कई यादों को झारखंड सरकार ने सहेज रखा है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry