राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री चौहान ने जबलपुर विमानतल पर की आगवानी
भोपाल
राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास के लिए आज जबलपुर पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी मध्यप्रदेश की यह पहली आधिकारिक यात्रा है । राष्ट्रपति लालपुर, शहडोल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय सम्मेलन में शामिल होने आई हैं ।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का आज दोपहर लगभग 12.15 बजे झारखंड की राजधानी रांची से भारतीय वायुसेना के विमान से जबलपुर के डुमना विमानतल आगमन हुआ। विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति का स्वागत केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं राज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मिकी ने भी स्वागत किया। विमानतल पर करीब 10 मिनट रूकने के बाद राष्ट्रपति ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के साथ वायुसेना के हेलिकॉप्टर द्वारा शहडोल प्रस्थान किया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

