रायपुर
राजीव भवन रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल का समीक्षा बैठक रखा गया था जिसमें कैबिनेट मंत्री श्री कवासी लखमा उद्योग एवं आबकारी, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव नारायण मिश्रा के मार्गदर्शन, छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के नेतृत्व, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं सेवादल प्रभारी सुश्री सुमित्रा धृतलहरे की उपस्थिति में संगठनात्मक समीक्षा, सेवादल की गतिविधियों प्रशिक्षण कैंप करने, भारत जोड़ो यात्रा में सहभागिता आदि विषयों पर बैठक का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम की शुरूआत में मंत्री कवासी लखमा ने सेवादल के संस्थापक डॉ एन एस हार्डिकर के छाया चित्र पर सूत धागा, माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। सेवादल के बारे में कहा कि सेवादल सेवा कार्य एवं अनुशासन के लिए जाना जाता है सेवादल जमीनी स्तर पर कार्य करने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करती है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवा दल के 200 से अधिक सेवादल के साथी जो आजादी गौरव यात्रा साबरमती आश्रम गुजरात से दिल्ली तक लगभग 1150 किलोमीटर यात्रा में सहभागिता किए थे उन कार्यकतार्ओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सागर, प्रदेश महिला अध्यक्ष मंजू लता आनंद प्रदेश महासचिव मनोज वर्मा, राजेश गुप्ता, जेपी साहू, गोपी रंजन, सभी जिलाध्यक्ष महिला अध्यक्ष, यूथ ब्रिगेड उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

