मुंबई
एल एंड टी इंफोटेक (L&T Infotech) और माइंडट्री (Mindtree) के विलय को मंजूरी मिलते ही मर्जर की प्रक्रिया शुरू हो गई है. दोनों कंपनियों के जॉइंट वेंचर को LTIMindtree के नाम से जाना जाएगा. देश के आईटी सेक्टर में इस बड़े विलय के बाद ये मार्केट वैल्यू के हिसाब से पांचवीं सबसे बड़ी IT Services मुहैया कराने वाली फर्म होगी.
माइंडट्री के बदले LTI के स्टॉक्स
बीते छह मई 2022 को ही एलएंडटी सॉफ्टवेयर की 2 इकाइयों के विलय की घोषणा की गई थी. अब इसे मंजूरी मिल चुकी है और उम्मीद है मर्जर प्रक्रिया साल के अंत तक पूरी हो जाएगी. L&T लिमिटेड के पास L&T इंफोटेक में 68.73 फीसदी हिस्सा होगा. इसके अलावा माइंडट्री के शेयरधारकों को प्रत्येक 100 माइंडट्री शेयरों के लिए 73 LTI शेयर दिए जाएंगे.
शेयर जारी होने की तारीख निर्धारित
एल एंड टी समूह के चेयरमैन एएम नाइक ने कहा कि शेयर जारी होने के लिए रिकॉर्ड डेट 24 नवंबर 2022 निर्धारित की गई है. उन्होंने बताया कि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) मुंबई और बेंगलुरु पीठों ने दो अलग-अलग आदेशों में इस विलय प्रक्रिया को अपनी मंजूरी दी है. इससे हमें अपने कारोबार में आईटी सेवाओं के विस्तार के तय लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

