भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर कहा कि संघर्षों के पार पाते हुए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जो सफलता हासिल की है वह सबके सामने है। आज हमारी आदर्श, महिला सशक्तिकरण की प्रतीक अगर कोई है तो वह महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हैं। उन्होंने साबित किया है कि महिलाएं कभी अबला नहीं होती हैं। महिला सबला होती है और हर काम करके दिखा सकती हैं। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए काम गिनाते हुए चौहान ने कहा कि यहां की महिलाओं ने तय किया है कि गरीब नहीं रहेंगी और समूहों के माध्यम से इसे हासिल करने के लिए जुटी हैं। आजीविका मिशन के माध्यम से सरकार भी इसमें सहयोग कर रही है। आजीविका मिशन की हमारी दीदियां महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन गई हैं। 17 हजार से बहनें निकाय चुनाव जीतकर आई हैं। देश की आत्मा दीदियां हैं। साथ ही कार्यक्रम में आई महिलाओं को संकल्प दिलाया कि अन्याय नहीं सहेंगी और बेटा बेटी में कोई भेद नहीं करेंगी।
राष्ट्रपति के पौधरोपण से अभियान को मिला बल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भोपाल के स्मार्ट पार्क में पौधा रोपकर पौधरोपण को बढ़ावा देने का संदेश दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पौधरोपण करने के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा इससे हमारे उस अभियान को बल मिला है कि हर व्यक्ति महत्वपूर्ण अवसर पर पौधे लगाए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

