राजस्थानी आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज का दीपावली मिलन- अन्नकूट संपन्न

मध्य प्रदेश राज्य

आंकड़ेश्वर महादेव का किया शृंगार, सुंदरकांड का पाठ भी किया
धार

शनिवार को स्थानीय बावीसा ब्राह्मण समाज धर्मशाला में राजस्थानी आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंकड़ेश्वर  महादेव मंदिर पर विशेष श्रृंगार किया गया। समाज के अध्यक्ष डॉ अशोक शास्त्री ने बताया कि अन्नकूट समारोह अंतर्गत संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया। तत्पश्चात समाज की महिलाओं द्वारा गरबों की प्रस्तुति दी गई। गरबे महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सरिता शास्त्री के मार्गदर्शन में किए गए। धान मंडी स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर पर 56 भोग लगाकर अन्नकूट प्रसादी का सफल आयोजन हुआ।  

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष, बच्चों ने भाग लिया। अन्नकूट समारोह अंतर्गत समाज के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिवेदी एवं सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष विश्वास पांडे का केक काटकर जन्मदिन मनााय गया।  आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप शर्मा ने माना। इस दौरान  सुरेश तिवारी, उमेश शर्मा,  दिलीप दुबे, अशोक शर्मा, राजेश शर्मा, सुनील शर्मा, राघव शर्मा, संतोष चौबे, निरंजन उपाध्याय बम बम, अरुण शर्मा,महेश त्रिवेदी, सुनील शर्मा, प्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे। जानकारी समाज सचिव प्रवीण शर्मा एडव्होकेट ने दी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry