दपूमरे मुख्यालय व तीनों मंडलों में बिरसा मुंडा की जयंती

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

पूरे देश में मंगलवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ बिरसा मुंडा की जन्म जयंती मनाई गई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय सहित तीनों रेल मंडलों बिलासपुर, रायपुर, एवं नागपुर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को समर्पित जनजातीय गौरव दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इसके तहत तीनों रेल मंडलों के सभी रेलवे स्कूलों में प्राचार्य तथा शिक्षकों द्वारा स्कूल के बच्चों को भगवान बिरसा मुंडा के त्याग ,बलिदान और जीवन के संघर्ष के सम्बंध में जानकारी दी गई। साथ ही ड्राइंग प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेल कूद का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के जनजातीय अधिनायक भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित कार्यो तथा बलिदान को प्रस्तुत करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए गए।

जनजातीय गौरव दिवस को सशस्क्तिकरण बनाने के लिए सोशल मिडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करते हुए उन्हें याद किया गया। सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को समर्पित जनजातीय गौरव दिवस का आॅडियो भी प्रसारित किया गया। बैनर भी प्रदर्शित किए गए। ज्ञात हो कि 15 नवंबर की तारीख, भारत की आदिवासी परंपरा के गौरवगान का दिन है। भगवान बिरसा मुंडा हमारी आजादी के महानायक थे। साथ ही वो हमारी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry