केंद्रीय मंत्री पटेल से उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री कुशवाह ने की भेंट

मध्य प्रदेश राज्य

प्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण संस्थान की स्थापना के लिए किया अनुरोध

भोपाल

केंद्रीय खाद्य प्र-संस्करण और जलशक्ति नियोजन मंत्री प्रहलाद पटेल से प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने नई दिल्ली में भेंट की। राज्य मंत्री कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री पटेल से मध्यप्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण संस्थान की स्थापना के लिए पत्र सौप कर स्वीकृति के लिए अनुरोध किया।

राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि मध्यप्रदेश की जलवायु उद्यानिकी फसलों के अनुकूल है और पिछले वर्षों में प्रदेश में फल, सब्जी और मसाला उत्पादन में वृद्धि हुई है। प्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना से प्रदेश के किसानों को दीर्घकालीन लाभ प्राप्त होगा। प्रदेश में उच्च तकनीक वाले खाद्य प्र-संस्करण संस्थान की स्थापना से प्रदेश के किसानों के साथ ही सीमावर्ती राज्यों के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry