राहत भरे 180 दिन: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, सबसे सस्ता फ्यूल ₹79.74 लीटर

बिज़नेस

नई दिल्ली
 पेट्रोलियम कंपनियों ने रोजाना की तरह आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दीं।  महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 180वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। वैसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने लगातार सात महीने तक दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

आज 17 नवंबर 2022 को श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है।  ईंधन के नए रेट के मुताबिक देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है। पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये लीटर तो डीजल  94.04 रुपये है। वहीं, गाजियाबाद  में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये लीटर है। वहीं, रांची में पेट्रोल  99.84 रुपये तो डीजल  94.65 रुपये लीटर बिक रहा है।
 
गोरखपुर में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.94 रुपये लीटर है। आगरा में पेट्रोल  96.35 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 89.52 रुपये। लखनऊ पेट्रोल की कीमत 96.57 और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है। फरीदाबाद में पेट्रोल 97.45 रुपये और डीजल 90.31 रुपये लीटर है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry