इंदौर
शहर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी से जिला और पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर धमकी भरा पत्र मिला है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पत्र छोड़ने वाले की तलाश में जुटी गई है।
तहसील इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित मिठाई की दुकान पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्र छोड़ दिया था जिसे मिठाई की दुकान संचालक ने पुलिस के हवाले किया। पत्र में इंदौर के खालसा कॉलेज में भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी के रुकने पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
डीसीपी इंटेलीजेंस रजत सकलेचा ने इस तरह का धमकी भरा पत्र मिलने की पुष्टि की है। पत्र उज्जैन से आना बताया जा रहा है। प्रेषित में एक विधायक का नाम लिखा होना बताया है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में 24 नवंबर से शुरू होगी। पुलिस आसपास के टीवी फुटेज खंगाल रही है। हाल ही में खालसा कालेज में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ का प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किए जाने पर पंजाब के कीर्तनकार ने आलोचना की थी। साथ ही कहा था कि वह फिर कभी इंदौर नहीं आएंगे। इसे लेकर भी काफी विवाद हुआ था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

