गुजरात में सुनाई दी श्रद्धा मर्डर की गूंज, सरमा बोले- मोदी PM नहीं रहेंगे तो हर शहर में पैदा होगा आफताब

राजनीती

अहमदाबाद।
दिल्ली की श्रद्धा वॉकर दिल दहला देने वाली हत्या की गूंज गुजरात चुनाव में भी सुनाई देने लगी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कच्छ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर देश में कोई मजबूत नेता नहीं होता तो आफताब (अमीन पूनावाला) हर शहर में पैदा होगा और हम अपने समाज की रक्षा नहीं कर पाएंगे। सरमा इस बात पर जोर दे रहे थे कि नरेंद्र मोदी को केंद्र में तीसरा कार्यकाल देने की जरूरत है। हिमंत सरमा ने इस हत्या का विवरण देते हुए इसे लव जिहाद करार दिया।

सरमा ने कहा, "आफताब ने मुंबई से श्रद्धा बहन को लाया और लव जिहाद के नाम पर उसके 35 टुकड़े कर दिए। और उसने शव को कहां रखा? फ्रिज में। जब श्रद्धा का शव फ्रिज में था तो वह एक और महिला को घर लाया था। उसे डेट करना शुरू कर दिया।" सरमा ने आगे कहा, "अगर देश में एक शक्तिशाली नेता नहीं होता, जो राष्ट्र को अपनी मां मानता है, तो ऐसे आफताब हर शहर में पैदा होंगे। हम अपने समाज की रक्षा नहीं कर पाएंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि नरेंद्र मोदी को 2024 में तीसरी बार फिर से पीएम बनाया जाए।" आपको बता दें कि श्रद्धा और आफताब दोनों कॉल सेंटर में नौकरी करते थे। दोनों मई में मुंबई से दिल्ली चले आए। चार दिन बाद ही आफताब ने उसकी हत्या कर दी। उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया जिसे उसने एक फ्रिज रखा था। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

श्रद्धा के पिता ने मई 2021 से उससे बात नहीं की थी, क्योंकि वह आफताब के साथ उसके संबंधों से खुश नहीं थे। पिछले महीने वह पुलिस के पास पहुंचे। वो और श्रद्धा के कई दोस्त बीते कुछ महीनों से उससे बात नहीं कर पा रहे थे। आफताब फिलहाल पुलिस हिरासत में है। उसका नार्को टेस्ट भी होना है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry