North Korea में मिसाइल परीक्षण के दौरान किम जोंग उन के साथ दिखाई दीं पत्नी और बेटी, तस्वीरें वायरल

दुनिया

सियोल
 उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शनिवार को पहली बार दुनिया को अपनी बेटी से रूबरू कराया। समाचार एजेंसी केसीएनए ने शनिवार को बताया कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान सबसे खास बात ये थी कि किम की बेटी भी उनके साथ मौजूद रही।

न्यूज  के मुताबिक मिसाइल दागने के साथ ही उन्होंने एक फोटो भी शेयर, जिसमें वह सफेद कोट पहने एक लड़की साथ हाथ में हाथ डाले दिख रहे हैं। वह लड़की कोई और नहीं बल्कि उनकी बेटी है। पहली बार दुनिया के सामने उन्होंने अपनी बेटी के होने की जानकारी दी है।
 
 केसीएनए ने बताया कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया था। लेकिन हैरानी वाली बात उनकी बेटी की उपस्थिति थी, जिसके होने की पहले कभी सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की गई थी। हालांकि लड़की के नाम की जानकारी नहीं दी गई।
 
यह पहली बार है जब उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने बेटी का ज़िक्र किया है या उसकी तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। केसीएनए ने उनके नाम और उम्र जैसे उनके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। किम की निजी जिंदगी के बारे में अभी भी बहुत कुछ पता नहीं है। लेकिन दक्षिण कोरियाई मीडिया ने बताया कि किम ने 2009 में एक पूर्व गायक री से शादी की थी और इस जोड़े के तीन बच्चे हैं जो 2010, 2013 और 2017 में पैदा हुए थे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry