विक्की कौशल ने अपनी बीवी कटरीना कैफ की ढेर सारी तारीफें की हैं। विक्की ने कटरीना कैफ को 'चलता फिरता डॉक्टर' और 'साइंटिस्ट' तक कह डाला है। विक्की कौशल से एक इवेंट में उनके हेल्थ को लेकर कुछ सवाल पूछे गए जिसके जवाब में विक्की अपनी बीवी की तारीफें करते नहीं थके। उन्होंने बताया कि कटरीना को इस बारे में काफी जानकारी है।
विक्की कौशल ने बताया- कैसे रखते हैं वह खुद का ध्यान
Vicky Kaushal ने कहा, 'सबसे पहली बात तो मैं ये कहूंगा कि मेरा लिए हेल्थ का मतलब मेंटल हेल्थ से शुरू होता है। मुझे लगता है कि सबकुछ इसके बाद ही आता है। इसके लिए मैं अपने परिवार और क्लोज़ फ्रेंड्स पर भरोसा करता हूं। यदि ये चीजें सही हैं तो बाकी सारी चीजें सही होंगी। इसलिए मेरे लिए मेंटल हेल्थ सबसे पहले है। इसके बाद जब बात फिजिकल हेल्थ की आती है तो मैं इस बात का ध्यान रखता हूं कि मेरा खानपान सही रहे। मैं अच्छी तरह से सोता हूं और खूब सारा पानी पीता हूं।'
विक्की बोले- मेरी बीवी एक चलती-फिरती डॉक्टर
विक्की ने ये भी कहा, 'आप सबको शायद इस बारे में ज्यादा पता न हो लेकिन मेरी बीवी एक चलती-फिरती डॉक्टर की तरह हैं। वह एक साइंटिस्ट है। उन्हें बहुत ज्ञान है और कुछ ज्यादा ही ज्ञान है। लेकिन वह मेरी काफी मदद करती हैं और इस बात का ध्यान रखती हैं कि मेरा खाना-पीना सही हो। अच्छी तरह से सोता हूं और केवल काम के पीछे भगता नहीं रहता।'
कटरीना कैफ इन फिल्मों में आएंगी नजर
बता दें कि विक्की ने कटरीना कैफ के साथ 9 दिसम्बर 2021 को शादी रचाई थी। दोनों ने राजस्थान में क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के बीच शादी रचाई और इस दौरान सिक्यॉरिटी को लेकर काफी चर्चा रही थी। कटरीना हाल ही में रिलीज 'फोन भूत' में नजर आई हैं। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आए हैं। इसके अलावा कटरीना सलमान के साथ 'टाइगर 3' की शूटिंग कर रही हैं। कैट आलिया और प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

