भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी सुश्री मानिका बत्रा को थाईलैण्ड के बैंकाक में एशियाई टेबल टेनिस कप में कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि सुश्री मानिका ने पहली भारतीय खिलाड़ी के रूप में एशियाई टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में पहुँच कर इतिहास रचा। उनकी उपलब्धि सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री चौहान ने सुश्री मानिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

