नईदिल्ली
बैंकों की कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय होती हैं, जिस दिन पूरे देश के बैंकों में छुट्टी होती है। इसके अलावा क्षेत्रीय अवकाश भी होते हैं जो राज्यों के त्योहारों के आधार पर लागू होते हैं। दिसंबर साल का आखिरी महीना होता है। कई लोग इस महीने में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने भी जाते हैं। अगर आपका भी कहीं घूमने का प्लान है तो आपको बैंक के काम समय से निपटाने होंगे।
दिसम्बर 2022 में 13 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। राहत की बात यह है कि अवकाश के इन दिनों में ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है। आप नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) के जरिए भी अपने काम निबटा सकते हैं।
13 दिनों के बैंक अवकाश में से कई छुट्टियां अलग-अलग क्षेत्रों में रहेंगी याने कि सभी 13 दिन हर क्षेत्र के हर बैंक में अवकाश हो, यह जरुरी नहीं है। आपकी सहूलियत के लिए हम इन अवकाशों की लिस्ट यहां दे रहे हैं, अपने क्षेत्र के हिसाब से आप अपने बैंक की छुट्टी कन्फर्म कर सकते हैं। इन छुट्टियों में हर रविवार और हर दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियों के अलावा 25 दिसंबर को क्रिसमस और 29 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती भी शामिल हैं।
Bank Holidays in December 2022:
– 3 दिसंबर- शनिवार- सेंट जेवियर फीस्ट- गोवा में बैंक बंद।
– 4 दिसंबर- रविवार- बैंक बंद- पूरे देश में।
– 10 दिसंबर- शनिवार- दूसरा शनिवार-पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
– 11 दिसंबर- रविवार- अवकाश- पूरे देश में बैंक बंद।
– 12 दिसंबर- सोमवार- पा-तगान नेंगमिंजा संगम- मेघालय में बैंक बंद।
– 18 दिसंबर- रविवार- अवकाश- पूरे देश में बैंक बंद।
– 19 दिसंबर- सोमवार- गोवा लिबरेशन डे- गोवा में बैंक बंद।
– 24 दिसंबर- शनिवार- चौथा शनिवार- पूरे देश में बैंक बंद।
– 25 दिसंबर- रविवार- और क्रिसमस अवकाश- पूरे देश में बैंक बंद।
– 26 दिसंबर- सोमवार- क्रिसमस, लासूंग, नामसूंग- मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में बैंक बंद ।
– 29 दिसंबर- गुरुवार- गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन- चंडीगढ़ में बैंक बंद ।
– 30 दिसंबर- शुक्रवार- यू कियांग नंगवाह- मेघालय में बैंक बंद ।
– 31 दिसंबर- शनिवार- नए साल की पूर्व संध्या- मिजोरम में बैंक बंद ।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

