अमित शाह से मिली BJP प्रत्याशी रिवाबा

राजनीती

जामनगर

 गुजरात में जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही है, चुनाव प्रचार तेज होता जा रहा है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही कांग्रेस के राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल रैलियां तथा रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज तीसरा और आखिरी दिन है। पीएम मोदी तीन सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में भारत जोड़ा यात्रा पूरी कर ली है। ब्रेक लेकर वे गुजरात चुनाव में उतर रहे हैं। आज उनकी बड़ी रैलियां हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के कर्ताधर्ता केजरीवाल लगातार प्रचार रहे हैं और अपने प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांग रहे हैं।

इस बीच, जामनगर नॉर्थ से भाजपा प्रत्याशी रिवाबा जडेजा ने अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह जब जामनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे, तब रिवाबा अपने क्रिकेटर पति रविंद्र जडेजा के साथ वहां मौजूद थी और दोनों ने अमित शाह का स्वागत किया। देखिए तस्वीरें

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry