राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को शिफ्ट करने की हो रही मांग

राजनीती

मुंबई
 महाराष्ट्र के राज्यपाल  भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) के छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) को लेकर दिए गए बयान पर लगातार बवाल मचा हुआ है. इस बीच एकनाथ शिंदे गुट की ओर से भी राज्यपाल के बयान को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है. पार्टी के विधायक संजय गायकवाड (Sanjay Gaikwad) ने मांग की है कि राज्यपाल कोश्यारी को किसी अन्य जगह पर भेजा जाए.

दरअसल राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने नितिन गडकरी की 'तुलना' छत्रपति शिवाजी से करते हुए कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने जमाने के आदर्श हैं. अब नितिन गडकरी आदर्श हैं. राज्यपाल कोश्यारी ने औरंगाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी और एनसीपी नेता शरद पवार को डी. लिट की डिग्री प्रदान करने के बाद यह टिप्पणी की थी.

विधायक ने क्या कहा?

बुलढाणा क्षेत्र से विधायक गायकवाड़ ने कहा कि कोश्यारी मराठा साम्राज्य के संस्थापक को लेकर अतीत में भी विवादित बयान दे चुके हैं. शिवसेना नेता ने कहा कि राज्यपाल को समझना चाहिए कि छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्श कभी पुराने नहीं पड़ते और उनकी तुलना दुनिया के किसी भी महान व्यक्ति से नहीं की जा सकती. उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि एक ऐसा व्यक्ति जिसे राज्य का इतिहास पता न हो उसे राज्यपाल बनाने से कोई फायाद नहीं, ऐसे व्यक्ति को कहीं और भेजा जाए. कोश्यारी के इस बयान की एनसीपी और उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना ने भी कड़ी आलोचना की है.

शिवसेना और एनसीपी ने किया विरोध प्रदर्शन

इस बीच शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान को लेकर सोमवार को पुणे में विरोध प्रदर्शन किया. एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने भगत सिंह कोश्यारी को राज्यपाल पद से हटाने की मांग की.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry