कांग्रेस की सीटों के बाद केजरीवाल ने BJP के वोटशेयर पर की ‘भविष्यवाणी’

राजनीती

नई दिल्ली 
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात में पूरा दमखम लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे बड़े गढ़ और पीएम मोदी के गृहराज्य में  'आप' की जीत के दावों के बीच केजरीवाल पंजाब की तर्ज पर दूसरी पार्टियों के लिए भी 'भविष्यवाणी'कर रहे हैं। पहले उन्होंने कांग्रेस की 5 से कम सीटें आने की बात कही तो अब भाजपा के वोटशेयर को लेकर भी बड़ा दावा किया है। 

गुजरात में प्रचार के बीच एक टीवी चैनल से बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि 2017 के मुकाबले भाजपा के वोट शेयर में 11 फीसदी की कमी होने जा रही है। केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा को 38 फीसदी वोट शेयर मिलने जा रहा है। केजरीवाल ने कहा, ''डेली बेसिस पर 'आप' का ग्राफ बढ़ रहा है। मैं हवा में बात नहीं करता, वे लोग तो कहने के लिए कह देते हैं कि इतनी सीटें आएंगी। मैं जो कहता हूं वह होता है। पिछली बार जो मैंने प्रेडिक्ट किया था सब हुआ था।''

केजरीवाल ने आगे कहा, ''भाजपा का वोट शेयर बहुत तेजी से गिर रहा है। 38 फीसदी से कम वोट भाजपा को मिलेंगे, पिछली बार 49 फीसदी वोट मिले थे। कितनी सीटें उनकी कम होंगे आप सोच सकते हैं। कांग्रेस की 5 से कम सीटें आ रही हैं और वह 5 भी जीतने के बाद बीजेपी में चले जाएंगे। मेरी सभी से अपील है कि कांग्रेस को वोट मत देना, एक बार आम आदमी पार्टी को वोट देकर देखो। कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट खराब मत करना।''
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry