‘भारत जोड़ो’ यात्रा हिंदी बेल्ट में एंट्री को तैयार, BJP के गढ़ MP में गुजारेगी 13 दिन

देश

नई दिल्ली 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में जारी 'भारत जोड़ो' यात्रा का महाराष्ट्र पड़ाव पूरा होने जा रहा है। इसके साथ ही पदयात्रा मध्य प्रदेश के जरिए हिंदी बेल्ट में एंट्री लेने की तैयारी कर रही है। खास बात है कि प्रदेश में भी कांग्रेस ने यात्रा के लिए मंथन तेज कर दिया है। एमपी में 2023 में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में यात्रा की अहमियत और बढ़ जाती है। हिंदी बेल्ट को भारतीय जनता पार्टी की राजनीति का मजबूत पक्ष माना जाता है। बुधवार को राहुल यहां यात्रा लेकर पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार वह करीब 13 दिनों तक मध्य प्रदेश में रहेंगे। जिसके दौरान यात्रा बुरहानपुर जिले से शुरू होकर खरगोन, इंदौर, खंडवा और उज्जैन से होकर गुजरेगी। इसके बाद पदयात्री कांग्रेस शासित राजस्थान का रुख करेंगे।

एमपी पड़ाव के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल उज्जैन के मंदिर और महू में भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली भी पहुंचेंगे। 2023 विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस मशीनरी यात्रा के लिए खासी भीड़ जुटाएगी। इधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कमलनाथ और भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी पूरा जोर लगाते नजर आएंगे। राहुल उज्जैन में जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।

दिल्ली में एक्टिव हुए खड़गे
दिल्ली में कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी एक्टिव हो गए हैं। सोमवार को उन्होंने 'कार्यकर्ता दरबार' का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ता 24, अकबर रोड स्थित मुख्यालय पहुंचे और अपने नए अध्यक्ष से मुलाकात कर विचार सामने रखे। हालांकि, कहा जा रहा है कि खड़गे की बैठक सोनिया गांधी के दौर में होने वाली चर्चाओं से फीकी रही।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry