भोपाल
आरएसएस से संबंधित भारतीय किसान संघ ने सात सूत्रियों मांगों को लेकर भोपाल में सभा की। भोपाल के एमवीएम ग्राउंड पर हुई सभा में किसान नेताओं ने कहा कि प्रदेश में खाद संकट है, फसल बीमा का भुगतान नहीं हो रहा है। किसानों की समस्याओं पर विधानसभा में विशेष रूप से चर्चा करवाई जाए। इसके लिए सदन का अलग से सत्र बुलाया गया। किसानों ने अपनी सात सूत्रियों मांगों को लेकर दिल्ली में भी 19 दिसंबर को किसान गर्जना रैली निकालने का ऐलान किया है। भारतीय किसान संघ से इस रैली के जरिए सरकार को भी घेरा। उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को बिजली दिए जाने के मामले में ऊर्जा मंत्री लगातार झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को रात को दो बजे बिजली दी जा रही है यह सरकार का अन्याय है। वहीं उन्होंने भोपाल पुलिस पर भी आरोप लगाया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार और पुलिस एवं जिला प्रशासन उनके आंदोलन का विफल करने का प्रयास कर रहा है। किसानों को शहर के बाहर रोका जा रहा है।
किसानों ने इंदौर विकास प्राधिकारण को भंग करने की मांग की। आईडीए को भंग करने के लिए सैकड़ों किसान हाथों में तख्ती लेकर रैली में शामिल हुए। इन लोगों का आरोप है कि प्राधिकारण के जरिए किसानों का शोषण किया जा रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

