23 नवंबर 2022 बुधवार का राशिफल

राशिफल

मेष

आपके विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज अधिक लाभ मिल सकता है। बच्चों की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य पर पूरा-पूरा ध्यान दें।

 

वृषभ

कारोबार में सफलता का योग है और आपकी आमदनी बढ़ेगी। घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। वाहन खरीदने का योग है। दिन मनोरंजन में बीतेगा।

 

मिथुन

आज आपका मूड़ इमोशनल रहेगा। आपकी माता की सेहत खराब हो सकती है। माता से विवाद बिल्कुल ना करें। बच्चों से तालमेल बनाकर रखें। गहरे पानी से दूर रहें।

 

कर्क

आज बहुत सोच विचार कर ही कुछ बोलें, वरना तकरार होते देर नहीं लगेगी। सेहत बिगड़ सकती है। अचानक से कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। आज कोई उपहार मिल सकता है।

 

सिंह

दफ्तर में काम की सराहना होगी। प्रमोशन का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी किसी छोटी सी बात पर ही नाराज हो सकता है।

 

कन्या

आज आपकी नई आर्थिक योजनाएं बनेंगी, जिससे आने वाले समय में आपको अपार धन लाभ हो सकता है। वहीं आज ऐसी कोई घटना होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के संग अच्छा समय व्यतीत होगा और सेहत में सुधार होगा।

 

तुला

अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाह रहे हैं तो आज का दिन बहुत ही शुभ है। आपके सभी अधूरे काम पूरे होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग प्रतिस्पर्धा में आपसे परास्त होंगे। किसी करीबी दोस्त से लाभ मिलेगा।

 

वृश्चिक

आज अगर आप कारोबारी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो जरुर जाएं। बिजनेस ट्रिप के लिहाज से आज का दिन शुभ है। कहीं से रूके हुए पैसे भी आपको मिल सकते हैं। तरक्की का अच्छा योग है। दोस्तों से सुखद मुलाकात होगी। पुरानी रंजिशें दूर होंगी।

 

धनु

आज आपके घर में क्लेश हो सकता है, लापरवाही बिल्कुल ना करें और अपनी संपत्ति के पेपर संभालकर रखें। सेहत का ध्यान रखें और एकाग्रता बनाए, वरना दुर्घटना हो सकती है।

 

मकर

आज आपके भाग्य वृद्धि के योग बन रहे हैं। वहीं अगर आप विश्लेषण करके काम करेंगे तो भविष्य में अपार धन लाभ मिलेगा। आपके भाई-बहनों से आज सहयोग मिलेगा। कारोबार ठीक रहेगा, लेकिन विरोधियों से बचना होगा।

 

कुंभ

आज आपके अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। आंख से जुड़ा कोई रोग हो सकता है। दोपहर के बाद आपकी स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का आपके परिवार के अन्य लोगों के साथ मनमुटाव होगा।

 

मीन

आज आपको धन लाभ भी होगा और खर्च भी होगा। परन्तु लाभ की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। वहीं आज कहीं पूंजी ना लगाएं यानि कहीं भी निवेश ना करें। आपके साथ काम करने वाले लोग आपका सहयोग करेंगे। आज का दिन आप परिवार के लोगों के संग बिताएंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry