गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों से मुख्यमंत्री ने की चर्चा

छत्तीसगढ़ रायपुर

राजनांदगांव

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों से चर्चा के दौरान सोनिया साहू ने बताया कि हर हफ्ते गोबर बेच रही हूँ, पैसा एक साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के साथ आता है। कोटरभाठा की पार्वती ने बताया कि हफ्ता में 50 किलो गोबर बेचती हूँ। खाते में 8 हजार रुपये आया। संस्कार सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि 3 लाख रुपये कमा चुके हैं, सब बांट लिया। मैंने इस राशि से जनरल स्टोर खोल लिया। हम लोग मशरूम का उत्पादन करना चाहते हैं। खेतों में वर्मी कम्पोस्ट डालने वाले विदेशी राम निषाद ने बताया कि वे खेत में वर्मी कम्पोस्ट डाल रहे हैं घर में सात टांके बनवाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्मी का बढि?ा लाभ है। उन्होंने बताया कि वे 80 डिसमिल में सब्जी और 4 एकड़ में धान लगाते हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें जैविक खेती के लिए रजिस्ट्रेशन कराने कहा। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से लाभान्वित हितग्राही ओंकार प्रसाद बघेल ने बताया योजना का लाभ मिलने से बड़ी राहत मिली है। नियमित किश्त मिल रही है। हाट बाजार क्लीनिक योजना के बारे में जानकारी लेने पर मुख्यमंत्री को बच्चुराम ने बताया कि मैं भरेर्गांव का हूँ। गांव में नियमित गाड़ी आती है। वहां से दवाई ले रहा हूँ। पैसा नहीं लगता।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry