रायपुर
भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए राष्ट्रीय संगठन की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची निर्वाचन आयोग को भेजी गई हैं। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी, सरकार के सभी मंत्री और बस्तर क्षेत्र के सभी विधायकों को शामिल किया गया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने प्रचारकों की सूची जारी की जिसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उलका, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रदेश महामंत्री रवि घोष के अलावा कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय को भी शामिल किया गया है। तीन सांसदों ज्योत्सना महंत, दीपक बैज और फूलोदेवी नेताम को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

