Bharat jodo yatra की MP में एंट्री, कुछ इस अंदाज में हुआ Rahul Gandhi का स्वागत

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मध्यप्रदेश में एंट्री कर ली है। बुरहानपुर के रास्ते महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने एंट्री की है। इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी की यात्रा सुबह 7 बजे बोदरली गांव से रवाना हुई, जो विभिन्न स्थानों से होते हुए सेंट जेवियर स्कूल पहुंचेगी, जहां यात्रा विश्राम करेगी।
 
कुछ इस अंदाज में हुआ राहुल गांधी का स्वागत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का स्वागत अलग अंदाज में किया गया, जहां बंजारा लोक नृत्य कलाकारों ने अपने खास नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान कलाकार सिर पर गिलास और गिलास पर मटकियां रखकर प्रस्तुति दे रहे थे। पूरे रास्ते बैनर और पोस्टर नजर आ रहे थे, जिस पर राहुल गांधी के स्वागत का संदेश लिखा हुआ था। राहुल गांधी के स्वागत सत्कार के बहाने कांग्रेस नेता अपना शक्ति प्रदर्शन करते भी नजर आ रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की ऐतिहासिक की ऐतिहासिक एंट्री हुई है, जहां यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं।

 
ऐसा है राहुल गांधी की यात्रा का शेड्यूल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश में एंट्री करने वाले हैं, जहां इससे पहले सियासत के गढ़ इंदौर में राहुल गांधी की यात्रा किस स्थान पर अपना रात्रि विश्राम करेगी, इसे लेकर असमंजस की स्थिति नजर आ रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा के रात्रि विश्राम स्थल की बात की जाए तो यात्रा को सबसे पहले इंदौर के खालसा स्टेडियम में रुकाने की तैयारी की गई थी, लेकिन अनुमति और अन्य मामलों के चलते यात्रा वैष्णव स्टेडियम में रुकाना तय हुआ था, लेकिन अब चल रही चर्चाओं के मुताबिक यात्रा को चिमनबाग मैदान में रुकया जा सकता है।
 
फिलहाल ऐसा है यात्रा का शेड्यूल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर में एंट्री का शेड्यूल यदि देखा जाए तो 26 नवंबर को यात्रा संविधान दिवस पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थली पर पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी महू में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद यात्रा राऊ की ओर रवाना होगी। वहीं इसके बाद शाम लगभग 6:30 बजे राहुल गांधी की यात्रा राजवाड़ा पहुंचेगी, जहां सभा का आयोजन किया गया है। वहीं राहुल गांधी की यात्रा का रात्रि विश्राम चिमन बाग मैदान पर हो सकता है। इंदौर से यात्रा शामिल होते हुए उज्जैन की ओर रवाना होगी, जहां उज्जैन से यात्रा आगर मालवा होते हुए राजस्थान में एंट्री करेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry