सतना
हायर सेकेण्डरी स्कूल बिहरा क्र.१ में मान. प्राचार्य महोदय शंकरलाल साकेत जी के नेतृत्व में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान. रामखेलावन कोल जी_ अध्यक्ष जिला पंचायत सतना, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सम्माननीय उमेश प्रताप सिंह जी लाला भैया सांसद प्रतिनिधि,कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बिहरा क्र.1 के सरपंच एवम रामपुर बघेलान के सरपंच संघ के अध्यक्ष मान. रवि प्रताप सिंह जी,देवरा सरपंच मान. संतोष चौधरी जी, जिला पंचायत सदस्य जान्हवी_ संतोष यादव जी, विक्रम सिंह कुर्मी क्षत्रिय जिला अध्यक्ष, विक्रम सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कोटर, लोकेश सिंह विद्यालय के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं, सभी छात्र_ छात्राएं, ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।और जिला पंचायत अध्यक्ष महोदय ने विद्यालय में शाला भवन की कमी शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया।साथ ही यह बोले की शाला भवन बनाने में राशि की किसी भी प्रकार की कमी नही आने पाएगी।बिहरा सरपंच महोदय द्वारा आश्वाशन दिया गया की विद्यालय के विकास में हमेशा तत्पर रहेंगे।इस आयोजन में श्री मनोज पाठक जी शिक्षक और RM संदीप सिंह का सहयोग सराहनीय रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

