क्या वसीयत करना चाहते हैं डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, कहा था- डेरा प्रमुख मैं हूं और मैं ही रहूंगा

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ 

क्या डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम किसी के नाम वसीयत कराना चाहते हैं। इन चर्चाओं को बल उस वक्त जब मिला, जब डेरा मुख्यालय सिरसा प्रबंधन के दो पदाधिकारियों ने बागपत आकर प्रशासन से संपर्क साधा। वे अधिकारियों से मिले और वसीयत की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। वहीं, डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय सिरसा से प्रबंधन के दो वरिष्ठ पदाधिकारी बागपत में आकर अफसरों से मिले थे और उन्होंने डेरा प्रमुख राम रहीम द्वारा जमीन की वसीयत करने के बारे में जानकारी ली। जानकारी का आधार यह था कि पेरोल के दौरान क्या प्रक्रिया रहेगी। सूत्रों का कहना है कि गुरमीत राम रहीम बरनावा आश्रम से बाहर निकले बिना ही इस प्रक्रिया को पूरा करना चाहते हैं। एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि संबंधित पदाधिकारियों को प्रक्रिया बता दी गई है। 
 
गौरतलब है कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम हत्या और रेप के केस में उम्रकैद की सजा मिलने के बाद बरनावा के आश्रम में पेरोल का समय काट रहे हैं। उन्हें 40 दिन का पेरोल मिला हुआ है जो 25 नवंबर को पूरा होने जा रहा है। प्रवक्ता डेरा सच्चा सौदा आश्रम के जितेन्द्र खुराना ने कहा कि गुरुजी द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के नाम कोई वसीयत किये जाने की बात पूरी तरह से अफवाह है। डेरे से जुड़े किसी भी व्यक्ति ने अधिकारियों से कोई सम्पर्क नहीं किया है।

वहीं डेरा प्रमुख पहले ही दावा कर चुका है कि डेरा प्रमुख वो है और वो ही रहेगा। हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन के पैरोल पर गुरमीत राम रहीम सिंह बरनावा आश्रम में आया हुआ है। डेरा प्रमुख ने शुरू में ऑनलाइन सत्संग किया। बाद में डेरे में ही अनुयायियों से मिलना शुरू कर दिया।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry