न्यायिक रिमांड 6 दिसंबर तक बढ़ी, सुनील अग्रवाल की याचिका हुई खारिज

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

मनी लांड्रिंग मामलें में जेल में बंद कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, निलंबित आईएएस समीर विश्नोई समेत चारों आरोपियों को लेकर ईडी दोपहर को न्यायालय पहुंची। इन आरोपियों की न्यायिक रिमांड की अवधि बुधवार को खत्म हो गई थी। ईडी ने अदालत से आरोपियों की न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग की। वहीं एक आरोपी सुनील अग्रवाल की ओर से अदालत में जमानत की अर्जी लगाई गई थी यह खारिज हो गया। खनिज अधिकारी अवधेश बारीक को भी लाया गया था। स्पेशल कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। लेकिन ईडी की मांग पर कोर्ट ने आरोपियों को 6 दिसंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दे दिया।

गौरतलब है कि 10 नवम्बर को आरोपियों ने मूल एफआईआर पर कर्नाटक हाईकोर्ट के स्टे के आधार पर राहत की मांग की थी। सुनवाई के बाद अदालत ने कुछ खास राहत देने से इन्कार कर दिया। उसके बाद सभी चारो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उक्त रिमांड की अवधि आज खत्म हो गया था। इस बीच में समीर विश्नोई ने जमानत का आवेदन दिया जिसे अदालत ने पहले ही खारिज कर दिया था। सुनील अग्रवाल की याचिका भी आज खारिज हो गई। मतलब अब अगली न्यायिक पेशी इन आरोपियों की 6 दिसंबर होगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry