भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैंगलुरू स्थित होटल ताज यशवंतपुर परिसर में आम का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान "मध्यप्रदेश में निवेश अवसर" विषय पर उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद तथा उन्हें जनवरी 2023 में इंदौर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आमंत्रित करने के लिए बैंगलुरू प्रवास पर हैं। मुख्यमंत्री चौहान प्रतिदिन पौध-रोपण के अपने संकल्प के क्रम में निरंतर पौध-रोपण कर रहे हैं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

