लोक गायिका ममता चंद्राकर को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

लोक कला श्रेणी साल 2019 के लिए लोक गायिका ममता चंद्राकर का चयन किया गया है। एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के कई कलाकारों को सम्मानित करेंगी।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति और पद्मश्री ममता चंद्राकर को राष्ट्रपति द्वारा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि उनको यह पुरस्कार लोक संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा। ममता चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ के राज्यगीत अरपा पैरी के धार को बहुत ही सुन्दर स्वर दिया है। समारोह में ममता चंद्राकर को सम्मान के रूप में एक लाख रूपए और ताम्रपत्र दिया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय संगीत नृत्य और नाटक अकादमी नई दिल्ली की सामान्य परिषद ने इस पुरस्कार की घोषणा की है। संगीत नाटक अकादमी ने देशभर से मिली प्रविष्टियों में से विभिन्न श्रेणियों में 128 श्रेष्ठ कलाकारों और संगीत साधकों को पुरस्कारों के लिए चयनित किया है। यह पुरस्कार साल 2019, 2020 और 2021 के लिए दिए जाएंगे। वहीं, अलग-अलग राज्यों के 10 प्रख्यात कलाकारों का नाम इस सूची में रखा गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry