अमरपाटन में मनाया गया भारतीय संविधान दिवस

मध्य प्रदेश राज्य

अमरपाटन
सतना मार्ग  स्थित  राजा मैरिज गार्डन  मे कार्यक्रम संविधान हमारा स्वाभिमान आयोजन समिति के द्वारा किया गया। भारतीय  संविधान दिवस का कार्यक्रम रैली यात्रा  सतना मार्ग से होते हुए गांधी चौक, सब्जी मंडी मे अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात रामनगर मार्ग थाना होते हुए मैहर मार्ग से चलकर राजा मैरिज गार्डन रैली पहुंचा। अभिषेक निगम ने बताया कि  2 साल 11 माह 18 दिन के पश्चात अर्थात 26 नवम्बर 1949 के दिन भारतीय संविधान पूर्णरूप से बनकर तैयार हुआ। संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक न्याय मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को 26 नवंबर के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देश के हर नागरिक को हो, इसलिए इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन स्कूल और कॉलेजों में भारत के संविधान की प्रस्तावना को पढ़ाया जाता है। इसके साथ ही भारत के संविधान की विशेषता और महत्व पर भी चर्चा की जाती है। संविधान वास्तव में समाजवादी समानता की बात करता हैं। जिसका मतलब हैं। भारत में रह रहे हर नागरिक को महसूस हो कि वह एक समान हैं। भारत ने लोकतांत्रिक समाजवाद को अपनाया है।  वह महात्मा गांधी और नेहरू के विचारों से प्रेरित है।

समाजिक, आर्थिक, राजनीतिक स्तर पर भारत के संविधान के तहत न्याय दिया जाएगा, लेकिन धार्मिक स्तर पर न्याय नहीं दिया जाएगा। क्योंकि भारत से संविधान में पंथनिरपेक्ष की बात की गई है। जिसमें राज्य का अपना कोई धर्म नहीं है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry