बॉलीवुड निर्देशक विकास बहल जल्द ही फ्रांसीसी फिल्म ‘ला फेमिल बेलियर’ के रीमेक को निर्देशित करने वाले हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि विकास बहल, रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली ला फेमिल बेलियर के रीमेक को निर्देशित करने जा रहे हैं। फिल्म मेकर्स इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली एक युवा अभिनेत्री को कास्ट करने पर विचार कर रहे हैं। ला फेमिल बेलियर एक फ्रांसीसी-बेल्जियन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। वर्ष 2021 में इसी फिल्म पर हॉलीवुड में भी रीमेक बनाया गया था।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

