टीम ने कर दिया ऐलान- लखनऊ सुपर जायंट्स वाली फ्रेंचाइजी ने क्विंटन डिकॉक को बनाया कप्तान

खेल

 नई दिल्ली 

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को उद्घाटन SA20 प्रतियोगिता के लिए डरबन सुपर जायंट्स का कप्तान बनाया गया है। ये टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से संबंध रखती है, क्योंकि इस टीम के मालिक भी वही हैं, जो केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम के हैं। 29 साल के डिकॉक दक्षिण अफ्रीका के एक दमदार खिलाड़ी हैं, जिन्हें कप्तानी करने का अनुभव भी है।

टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम में उनकी आक्रामकता उन्हें एक डिमांडिंग प्लेयर बनाती है। 33 के औसत और 138 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने अब तक क्रिकेट के इस प्रारूप में 8497 रन बनाए हैं। उन्होंने चार टेस्ट, आठ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की है। क्विंटन डिकॉक लखनऊ सुपर जायंट्स से भी जुड़े हए हैं। 

आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का स्वामित्व और डरबन सुपर जायंट्स टीम का स्वामित्व समान समूह के पास है। डिकॉक ने तीनों प्रारूपों में प्रतिस्पर्धा की कठिनाई का हवाला देते हुए दिसंबर 2021 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। इसके अलावा वे काफी समय पहले नेशनल टीम की कप्तानी भी छोड़ चुके हैं। यही कारण है कि वे विदेशी लीगों के लिए उपलब्ध हैं। 
 
डिकॉक के लिए 2022 का आईपीएल शानदार था, क्योंकि उन्होंने लगभग 150 की स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए थे। वहीं, सीपीएल में लगभग 130 की स्ट्राइक रेट से वे 221 रन बनाने में सफल हुए थे। हालांकि, इंग्लैंड में द हंड्रेड में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और नहीं उनका T20 विश्व कप योजना के अनुसार चल सका, जहां ग्रुप स्टेज में नीदरलैंड से हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। 
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry