अनुराग ठाकुर की मीडिया को नसीहत- ‘आतंकवाद, भूकंप व आग जैसी घटनाओं की कवरेज पर अपनी जिम्मेदारी को समझें’

देश

नई दिल्ली
59वीं एशिया-पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन जनरल असेंबली के उद्घाटन समारोह को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संबोधित किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने मीडिया को नसीहत भी दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भूकंप, आग और आतंकवादी हमलों में मीडिया को जिम्मेदारी के साथ रिपोर्ट करने की जरूरत है।

'मीडिया को जिम्मेदारी के साथ रिपोर्ट करने की जरूरत'
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि मीडिया को सुनिश्चित करना चाहिए कि आतंकवादी हमले की लाइव रिपोर्टिंग से हमलावरों को सुराग नहीं मिलना चाहिए और उनके बुरे इरादों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। इसलिए मीडिया को भूकंप, आग और आतंकवादी हमलों में मीडिया को जिम्मेदारी के साथ रिपोर्ट करने की जरूरत है। 

'लॉकडाउन में मीडिया ने लोगों को बाहरी दुनिया से जोड़ा'
साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 विश्व में सभी के लिए परीक्षण का समय रहा है। लॉकडाउन में मीडिया ने लोगों को बाहरी दुनिया से जोड़ा। ऐसी स्थिति में सही और समय पर जानकारी देना मीडिया की जिम्मेदारी है।

 Covid-19 के दौरान मीडिया ने निभाई अपनी जिम्मेदारी
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा भारतीय प्रसारकों और भारतीय मीडिया ने आम तौर पर यह सुनिश्चित किया है कि Covid-19 के दौरान जागरूकता संदेश, महत्वपूर्ण सरकारी दिशा-निर्देश और मुफ्त ऑनलाइन परामर्श और डॉक्टर इस देश के हर कोने में हर किसी तक पहुंचे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry