रविवि में सेमेस्टर परीक्षाएं 20 दिसंबर से ही शुरू होंगी

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

छात्र छात्राओं में संशय के बीच पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी है। परीक्षा 20 दिसंबर से शुरू होकर जनवरी के पहले हफ्ते तक चलेंगी। लेकिन अभी तक कॉलेजों में कोर्स कंप्लीट नहीं हुए हैं। इस वजह से अभी कॉलेजों में सिलेबस पूरा कराने के लिए एक्सट्रा क्लास लगाई जाएगी। छात्र अधूरे सिलेबस में एग्जाम न दें इसलिए विवि ने कॉलेजों की मॉनिटरिंग भी शुरू कर दी है। विवि की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार तीसरे सेमेस्टर से एग्जाम की शुरूआत होगी।

पहले सेमेस्टर की परीक्षा 28 दिसंबर से शुरू होगी। विवि ने कॉलेज प्रबंधन से कहा है कि वे परीक्षा के पहले तक हर हाल में कोर्स कंप्लीट करवा लें। जिससे छात्रों को कोई परेशानी न हो। सेमेस्टर परीक्षाओं के पहले कॉलेजों में प्रायोगिक परीक्षाएं भी शुरू हो गई है। विवि के निदेर्शानुसार सभी कॉलेजों को 20 से 30 नवंबर तक प्रैक्टिकल खत्म करने कहा गया है। संभाग के कई जिलों में प्रायोगिक परीक्षाएं खत्म भी करवा ली गई हैं। सेमेस्टर एग्जाम के पहले ही आंतरिक मूल्यांकन का काम लगभग पूरा करवा लिया जाएगा।

रविवि की ओर से सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार प्राइवेट कॉलेजों के बजाय केवल शासकीय कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। रायपुर में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए छात्रों को प्रवेश पत्र 15 दिसंबर के पहले ही जारी कर दिए जाएंगे। इसमें परीक्षा से संबंधित सभी तरह की जानकारी भी प्रिंट होगी। तीन साल के बाद ऐसा होगा जब रविवि की परीक्षाएं आॅफलाइन मोड पर परीक्षा केंद्रों में होगी। इसलिए तैयारियां भी विश्वविद्यालय की ओर से गंभीरता के साथ की जा रही है।

रविवि की ओर से अभी तक सेमेस्टर परीक्षाओं की समय-सारिणी आॅनलाइन अपलोड नहीं की गई है। विवि अफसरों का कहना है कि सभी कॉलेजों को टाइम-टेबल भिजवा दिया गया है। कॉलेजों के सूचना बोर्ड पर इसे चस्पा भी कर दिया गया है। छात्र कॉलेज में ही टाइम-टेबल ले सकते हैं। हालांकि छात्रों का कहना है कि आॅनलाइन टाइम-टेबल अपलोड होने से परेशानी ही कम होती है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry