सीतापुर में हिन्दू शेर सेना ने सड़क पर पढ़ी हनुमान चालीसा, मंदिर के पास मांस-मंदिरा की दुकानों का विरोध

उत्तर प्रदेश राज्य

 सीतापुर 

सीतापुर में मंदिरों के आसपास सौ मीटर के दायरे में शराब और मीट की दुकानों के खिलाफ हिन्दू शेर सेना ने हल्ला बोल दिया। मंगलवार को इसके विरोध में सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर पैदल मार्च निकाला। 

हिन्दू शेर सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि जिले में जहां कहीं भी मंदिरों के आसपास 100 मीटर के दायरे में शराब और मीट की दुकानें होंगी, संगठन उन्हें बंद कराएगा। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के कार्यालय से हुई। इसके बाद छोटा हनुमान मंदिर घंटाघर के पास सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

विकास सिंह ने बताया कि शहर में एक होटल को बंद करा दिया गया है। जब तक जांच जारी रहेगी, तब तक यह होटल बंद रहेगा। विद्यालय और मंदिरों के आसपास 100 मीटर के दायरे में शराब और मीट की दुकानें नहीं होंगी, यह निर्णय संगठन ने लिया है। 
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry