नजरपुर
उज्जैन आगर मार्ग पर नजरपुर पड़ाव में गांधी चौपाल में सैकड़ों लोग शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने सश्वर ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान का पाठ करते हुए गांधी विचार, ग्राम स्वराज और स्वावलंबन की चर्चा की ।
गांधी चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि चौपाल में राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रमुख बिंदु जिनमें पूंजी का प्रवाह जनता के बीच से रोककर चंद हाथों में सीमित करने की कुटिल नीतियों के प्रति लोगों को सचेत किया गया ।
कई कार्यकर्ता चौपाल में शामिल हुए जो पूरे शरीर पर तिरंगा बनाए हुए थे और राहुल गांधी के प्रति अगाध श्रृद्धा का प्रदर्शन कर रहे थे। गांधी चौपाल में चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता, सह प्रभारी प्रशांत मिश्रा ,जितेंद्र मिश्रा,पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया, डा. संजय त्रिवेदी,संजय शर्मा,पुनीत नेमा,शशांक व्यास,शेखर चौधरी,राजेंद्र सिंह तोमर,संजय ओसवाल, जितेंद्र मिर्जापुरी ,यात्रा में चलित लाईब्रेरी की प्रभारी अवनि बंसल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

