बड़ी कार्रवाई:सतना में दुष्कर्मी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

मध्य प्रदेश राज्य

सतना
मध्य प्रदेश के सतना में प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया है। दरअसल, पुलिस-प्रशासन ने 7 साल की मासूम के साथ रेप कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी के घर पर मामा का बुलडोजर चला दिया। घटना को लेकर लोगों के मन में काफी ज्यादा आक्रोश था और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी।जिसके बाद पुलिस ने हत्यारे के घर को जमींदोज कर दिया।

पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

गुरूवार की सुबह नयागांव में प्रशासन व पुलिस ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की और दुष्कर्मी राजेश रजक के घर पर कार्रवाई की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी प्रकार की कोई अपराधिक घटना ना घटे। बता दें हत्या के 10 दिन बाद पुलिस ने बालिका का कंकाल बुन्देलापुरवा के जंगल में झाड़ियों के बीच से बरामद किया था।

प्रभारी तहसीलदार ने दी जानकारी

मामले में प्रभारी तहसीलदार अजीत तिवारी ने बताया कि, आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या कर दी थी। साथ ही अजीत तिवारी ने बताया कि वो बिना पंचायत की अनुमति के 12 बाई 46 के भू-खंड में कच्चे मकान का निर्माण किया था। बता दें यहां वो अपनी पत्नी के साथ रहता था और खेती – मजदूरी करता था।

17 सितंबर को दिया था घटना को अंजाम

मामला बीते 17 सितंबर की है, जब 7 साल की बच्ची के साथ रेप किया था जो कि बच्ची को बिरसिंहपुर घुमाने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा ले गया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी और साइबर सेल की मदद से राजेश रजक का नंबर ट्रेस किया। उस दिन उसने अपनी पत्नी को 40 बार फोन किया था। पुछताछ के दौरान पत्नी ने बताया कि घटनाक्रम के बाद से राजेश के व्यवहार में बदलाव हो गया था। जिसके बाद उससे पता चला कि उसने ही मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की है और शव को बुन्देलापुरवा जंगल मे फेंक दिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry