रायपुर
माउंट एवरेस्ट की फतह हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ के बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ लैंड एडवेंचर अवॉर्ड से नवाजी गई है। 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों नैना को यह पुरस्कार मिला है। नैना को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र समेत 15 लाख रुपए भी दिए गए हैं। नैना छत्तीसगढ़ की पहली बेटी है जिन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है। नैना के अलावा शुभम धनंजय वनमाली को वाटर एडवेंचर और ग्रुप कैप्टन कुंवर भवानी सिंह सम्याल को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

