जगदलपुर में मुरम खदान धसने से सात मजदूरों की मौत, कई श्रमिकों के दबे होने की आशंका

छत्तीसगढ़ रायपुर

जगदलपुर
 छत्तीसगढ़ के बस्तर ज़िले में पीली मिट्टी की खदान धंस जाने से उसमें दबकर छह महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई है। बस्तर ज़िले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ज़िले के मालगाँव में स्थित छुई खदान (पीली मिट्टी खदान) के धंस जाने से उसमें दबकर छह महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि मृतकों में छह महिलाएं और एक पुरुष है।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव में जुट गई है। घटनास्‍थल पर जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।

मौके पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने बताया कि नगरनार थाने के छुईखदान में सात मजदूरों की मौत हो गई है। राहत और बचाव का कार्य जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण आज पीली मिट्टी की खदान से मिट्टी निकाल रहे थे तभी ऊपर का हिस्सा उनके ऊपर गिर गया और सभी उसके नीचे दब गए। पीली मिट्टी एक प्रकार का चूना पत्थर होता है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अन्य ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक इस घटना में सात लोगों की मौत हुई है। उनके अनुसार बचाव कार्य के दौरान पुलिस ने पांच शव बरामद किये जबकि दो लोगों की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। उनके अनुसार घटनास्थल में बचाव कार्य जारी है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry