छतरपुर
28 से 30 नवंबर तक आयोजित हुई संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में उक्त बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।जिसके चलते राज्य स्तर हेतु इनका चयन किया गया है।विद्यालय के पीटीआई जीआर चौरसिया ने बताया कि संकुल शासकीय नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कु पिंकी कुशवाहा ने 800 मीटर दौड़, कु मनीषा चौरसिया ने ऊंची कूंद,कुमकुम मिश्रा एवम् आरती कुशवाहा ने हेमर फैंक में संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।तो वहीं छात्र अजय वर्मा ने भी हेमर फैंक में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है।
स्कूल के छात्रों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य यू सी पटैरिया,वरिष्ठ व्याख्याता एम के शर्मा ने इन खिलाड़ी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए,इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

