भोपाल
नगर निगम के जोन 1, 16 और 17 के अंतर्गत आने वाली करीब 45 से अधिक कॉलोनियों में आज सुबह पानी की सप्लाई नहीं हुई। इसके चलते करीब 2.5 लाख से अधिक आबादी को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने सुबह काफी देर तक निगम द्वारा सप्लाई किये जाने वाले पानी के टैंकरों का इंतजार किया, लेकिन जब टैंकर नहीं पहुंचे तब पानी के लिए लोग दर-दर भटके। रहवासियों का आरोप है कि निगम को पानी की सप्लाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करना चाहिए, लेकिन निगम इस ओर ध्यान नहीं देता है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। पहले ही दिन पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मच गई।
इन कॉलोनियों में नहीं हुई पानी की सप्लाई
छोला मंदिर, सुंदर नगर, देवकी नगर, प्रेम नगर, ब्लू मून कॉलोनी, हाउसिंग पार्क, विवेकानंद, संजय नगर, एहसान नगर, अमन कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, एकता नगर, जैन कॉलोनी, पन्न नगर, सईद कॉलोनी, नीलकंठ कॉलोनी, विश्वकर्मा नगर, कपिला नगर, मुरली नगर, पारस नगर, जनता नगर, शिव नगर, शांति नगर, शारदा नगर आदि।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

