विल स्मिथ ने फिर याद किया ‘थप्पड़ कांड’

मनोरंजन

हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ 'थप्पड़ कांड' को अभी तक भुला नहीं पाए हैं। इतने महीने बीत जाने के बाद एक बार फिर उन्होंने उस घटना को याद किया है, जिसकी वजह से पूरी दुनिया में उनकी थू-थू हुई थी। उन्होंने ऑस्कर 2022 को अपनी जिंदगी की सबसे भयानक रात बताया है। बता दें कि इस साल हुए ऑस्कर अवॉर्ड शो में विल ने गुस्से में आकर होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था। क्रिस ने विल की वाइफ की बीमारी पर कॉमेंट किया था और ये बात विल को पसंद नहीं आई थी। इस 'थप्पड़ कांड' के बाद खूब बवाल मचा था।

विल स्मिथ इन दिनों अपनी हिस्टोरिकल ड्रामा Emancipation के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वो हाल ही में एक शो The Daily Show में नजर आए, जहां पूछे जाने पर उन्होंने ऑस्कर में हुए उस 'थप्पड़ कांड' के बारे में फिर से बात की।

विल ने अपने एक्शन पर दी सफाई
उस थप्पड़ कांड के बाद विल स्मिथ और क्रिस रॉक के बीच अनबन हो गई थी। इस पर विल स्मिथ ने कहा, 'मैं दूर रहा हूं।' वो आगे कहते हैं, 'जैसा कि आप कल्पना कर सकते हैं, वो एक भयानक रात थी। इसमें कई बारीकियां और कॉम्प्लिकेशंस हैं। लेकिन अंत में बात ये है कि मैंने खो दिया। उस रात मैं बहुत चीजों से गुजरा। ऐसा नहीं है कि ये मेरे बिहेवियर को सही ठहराता है… ये बहुत कुछ था। वो एक छोटा लड़का था, जिसने अपने पिता को मां को पीटते हुए देखा था… आप जानते हैं? उस मोमेंट वो सारे पल सामने आ गए। वो नहीं है, जो मैं बनना चाहता हूं।'

9 साल के भतीजे ने पूछा सवाल
विल ने आगे कहा, 'मैं खो गया था। ये एक गुस्सा था, जो वास्तव में लंबे समय से बोतल में बंद था। मेरा भतीजा 9 साल का है। वो सबसे प्यारा छोटा बच्चा है। हम घर आ गए। वो अपने चाचा विल को देखने के लिए देर तक रुका था और हम किचन में थे और वो मेरी गोद में, उसने ऑस्कर पकड़ा और पूछा, आपने उस आदमी को क्यों मारा?'

क्रिस ने नहीं दिया कोई जवाब
विल ने ये भी बताया कि उस घटना के बाद उन्होंने क्रिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉमेडियन ने कोई जवाब नहीं दिया। विल ने ये भी आशंका जताई कि उस घटना के बाद उनकी पहली मूवी रिलीज होने जा रही है और वो श्योर नहीं हैं कि ऑडियंस उन्हें स्वीकार करेगी या नहीं। ये फिल्म मई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन ऑस्कर विवाद की वजह से इसे टाल दिया गया था।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry