PM मोदी ने नौसेना दिवस पर कही दिल छू लेने वाली बात, नेवी के इतिहास को जान आपको भी होगा गर्व

देश

नई दिल्ली  
 
Navy Day 2022: देशभर में हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस यानी नेवी डे मनाया जाता है। ये दिन भारतीय नौसेना के सम्मान और उनकी अहमियत को बताने के लिए मनाया जाता है। भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 1971 में पाक के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट के शुभारंभ की याद में भारतीय नौसेना दिवस हर साल 4 दिसंबर को नेवी डे मनाती है। भारतीय नौसेना दिवस हमें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की भी याद दिलाता है। 04 दिसंबर 1971 में आज ही के दिए इंडियन नेवी ने चार पाकिस्तानी युद्धपोतों को डुबो दिया था। जिसमें सैकड़ों पाकिस्तानी जवान मारे गए थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना दिवस पर नौसेना जवान को शुभकामनाएं दी हैं और दिल छू लेने वाली बात लिखी है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''सभी नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। भारत को हमेशा से ही अपने समृद्ध समुद्री इतिहास पर गर्व रहा है। भारतीय नौसेना ने दृढ़ता से हमारे देश की हमेशा रक्षा की है और चुनौतीपूर्ण समय के दौरान अपनी मानवीय भावना से खुद को साबित भी किया है।'' दिल्ली में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, आईएएफ प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और वाइस आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने नौसेना दिवस के अवसर पर नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।

भारतीय नौसेना दिवस का इतिहास
1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने 3 दिसंबर की शाम को भारतीय एयरबेस पर हमला किया। उनके हमले के जवाब में, भारत ने तीन मिसाइल बोट निर्घाट, वीर और निपत को कराची की ओर तेज गति से भेजा। भारतीय नौसेना ने चार पाकिस्तानी जहाजों को उस दौरान डूबो दिया। इस दिन भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान शहीद हुए लोगों को भी याद किया जाता है। मराठा सम्राट, छत्रपति शिवाजी महाराज, को भारतीय नौसेना का जनक माना जाता है। मई 1972 में वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों के सम्मेलन में, यह फैसला लिया गया था कि 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना के प्रयासों और उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry