महाराष्ट्र मंडल में हुआ श्रीमद्भगवद्गीता का सामूहिक पाठ

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित मिनी हॉल में महाराष्ट्र मंडल के 21 सदस्यों ने श्रीमद्भगवद्गीता का सामूहिक पाठ किया। कार्यक्रम की संयोजिका आस्था काले ने बताया कि शनिवार को दोपहर 3 बजे आचार्य चेतन दंडवते के मार्गदर्शन में श्रीमद्भगवद्गीता के 18 अध्यायों के 700 श्लोकों का पठन शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक जारी रहा।

इसके बाद कल्याण देशपांडे ने श्रीमद्भगवद्गीता के सार को संस्कृत के श्लोक के माध्यम से गायन किया। तत्पश्चात चौबे कॉलोनी महिला केंद्र की सदस्यों ने सुमधुर भजन की प्रस्तुति दी। आस्था काले ने बताया कि इसके बाद महाआरती की गई। महाप्रसाद वितरण के बाद कुमुद कान्हे लिखित पुस्तक गोपाल काला का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर कुमुद कान्हे और डॉ. मंजुषा वैशंपायन को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

अरविंद जोशी ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल और रोटरी क्लब आॅफ रायपुर मिलेनियम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मंच की खूबसूरत सजावट पर्यावरण समिति ने की। शेखर क्षीरसागर और अक्षदा पंडित की ओर से बनाई गई फूलों की मनमोहक रंगोली भक्तजनों के आकर्षण का केंद्र रही।आयोजन के दौरान मंडल के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर खंगन ने बृहन्न महाराष्ट्र मंडल की निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं अभय भागवतकर और कुमुद लाड को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry