जयपुर
भारत जोड़ो यात्रा रविवार को राजस्थान में प्रवेश कर गई है। राहुल गांधी आज पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ से यात्रा शुरू करेंगे। सोमवार से झालरापाटन से राहुल गांधी की यात्रा की शुरुआत होगी। झालारापाटन पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का निर्वाचन क्षेत्र है। आज 5 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा झालारापाटन में रात्रि विश्राम स्थल चावली से चौराहे से 2.2 किलोमीटर चलकर 6 बजे काली तलाई पहुंचेगी। यहां से यात्रा की राजस्थान में आधिकारिक शुरुआत होगी।
सुबह 10 बजे बालीबोरड़ा चौराहे पर पहुंचेगी
काली तलाई से 14 किलोमीटर चलकर भारत जोड़ो यात्रा सुबह 10 बजे बालीबोरड़ा चौराहे पर पहुंचेगी। यहां पर भारत जोड़ो यात्रा लंच ब्रेक के लिए रुकेगी। दोपहर 3.30 बजे यात्रा झालारापाटन से नाहरडी से फिर शुरू होगी जो 9 किलोमीटर चलकर चंद्रभागा चौराहे पर पहुंचेगी। इस चौराहे पर राहुल गांधी की एक नुक्कड़ सभा भी होगी। इसके बाद यात्रा झालावाड़ के खेल संकुल पहुंचेगी। जहां रात्रि विश्राम होगा।
गहलोत-पायलट ने दिया एकजुटता का संदेश
भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश करने पर सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने एकजुटता का संदेश दिया। सहरिया आदिवासी के लोकनृत्य पर गहलोत और पायलट राहुल गांधी संग थिरकते हुए नजर आए। इस दौरान राहुल गांधी को ऐसी स्थिति में खड़ा कर दिया कि सचिन पायलट को गहलोत का हाथ पकड़कर नाचना पड़ा। जब कार्यक्रम में लोकनृत्य चल रहा था तो गहलोत और पायलट कुछ दूरी पर खड़े थे। लेकिन राहुल गांधी ने ऐसी स्थिति कर दी दोनों नेताओं को एक-दूसरे का हाथ पकड़न पड़ा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

